मित्रों ,जब भी हम समाज की स्थिति के बारे में बात करते हैं,तो हम में से कई लोग इतने गंभीर स्वर में आवाज़ निकालते हुए कहते हैं कि “ अरे साहब कौन सा समाज यहां तो हर तरफ अपराध ही अपराध है ,समाज की स्थिति बहुत बुरी है ,हमारे लिए तो इस समाज में रहना बहुत मुश्किल है ।”
अब जब इन्हीं लोगों इस स्थिति को सुधारने की बात की जाती है तो ये बताते हैं कि “हम तो पूरी कोशिश में लगे रहते हैं,लेकिन अकेले हमारे कुछ करने से क्या होगा??”
इस तरह स्वयं को समाज का इकलौता संरक्षक बताकर ये लोग अपनी जिम्मेदारियों से मोह फेर लेते हैं।। अगर आप लोग सच में समाज के सुधार के लिए सार्थक प्रयास कर रहे होते तो समाज के स्वरुप में थोड़ा सा भी अंतर नहीं आता क्या।।
अब ऐसा भी नहीं है कि समाज में जो भी बुराई व्याप्त है वो सब बाहर से आयी हुई है, ये तो हमारे बीच के लोगों के द्वारा ही फैलायी गयी है।। सच्चाई यह है कि आप लोग स्वयं छोटी छोटी बुराइयों को नज़रअंदाज़ करते हैं,और कई बार स्वयं भी उन बुरी चीज़ों में शामिल होते हैं।।
अब मैं सीधा सीधा उन लोगों को बताना चाहूंगा जो की स्वयं को समाज का इकलौता संरक्षक बताते हैं, कि वे स्वयं इन छोटी छोटी बुरी चीज़ो को त्याग दें तो किसी और सुधार की आवश्यकता ही नहीं।।
अब बात करते हैं बड़ी बुराइयों की, वैसे तो इन बड़ी बुराइयों या अपराधों का सीधा संबंध छोटी छोटी बुराइयों से ही होता है,छोटी छोटी बुरी चीजों से स्वयं को बचाकर हम समाज में सुधार तो ला ही सकते हैं अपितु यदि किसी अन्य व्यक्ति ,संगठन,व्यवस्था ,शासन में आपको कोई भी छोटी बुराई नजर आये तो उसका विरोध करके,उसके विरुद्ध आवाज़ बुलंद करके या फिर यथासम्भव स्वयं उस बुराई या अपराध को ठीक करने का प्रयास कर सकते हैं,और समाज सुधार में बड़ा योगदान दे सकते हैं।।
एक बड़ी कमी लोगों के अंदर यह है कि जब भी किसी कार्य ,सुधार में उनके सामने सबसे पहले शुरुआत करने की परिस्थति आती है तो उनके अंदर झिझक और भय की कोई सीमा नहीं होती है।
जबकि समाज का सबसे बड़ा नियम यह है की किसी भी सामाजिक सुधार के लिये पहल की जाती है तो उस पहल को सर्वसमर्थन तो मिलता ही है,अपितु वह सुधर निश्चित तौर पर सफल होता है। अगर यह नियम प्रत्येक जनमानस को समझ आये तो समाज की बुराई और अपराधी के अंदर का अपराध समाप्त हो जाए।।
ये बातें अलग -अलग रूप में भिन्न-भिन्न तरीके से कई महापुरुषों द्वारा समाज के सामने रखी गयीं हैं,और आज तक समाज में कई बदलाव और कई बड़े सुधार भी हुए हैं।।
लेकिन कब बुराइयां फिर शुरू होने लगें तो आपको किसी महापुरुष को खोजने की आवश्यकता नहीं है,समाज में सुधार हेतु स्वयं समाज आपके साथ खड़ा होगा ,बस एक छोटी सी पहल एक छोटी सी शुरुआत की आवश्यकता है। असर जरूर होगा बस आपको अपने भय और झिझक को त्यागना होगा।।
“मुश्किलें तो नाममात्र बोलने के लिए हैं, करने के लिए तो हर काम आसान है।।”

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें